मेरी-तुम्हारी कोई तो कहानी है
Posted by
Puneet Sahalot
on Friday, April 10, 2009
Labels:
Poem
मैं अक्सर सुनता हूँ, कि तुम ये कहती हो,
मेरी-तुम्हारी कोई तो कहानी है,
जो मोहब्बत कि है, तो छोटी सी है,
जुदाई के पल-पल में सदियाँ बितानी है।
मेरी सुकून की राहों से अक्सर तुम गुज़रती हो,
राहें ज़िन्दगी कि भी अब तुम्हारी है,
कट जाए ये सफर, कब क्या ख़बर,
अभी तो हर वक्त अजब सी खुमारी है।
तुम अक्सर मेरा इंतज़ार करती हो,
इसमे छुपी ज़रूर कोई बेकरारी है,
जो इंतज़ार है, बेकरारी है, खुमारी है,
तो यकीनन ये मोहब्बत की ही कहानी है।
About Me
Labels
- Poem (60)
- Expressions (36)
- English Poem (9)
- random (5)
- My Drawings (4)
- Photoshop Creations (3)
- article (3)
- City of Lakes (1)
- My Introduction (1)
- Websites (1)
- common man (1)
- mumbai bomb blast (1)
Blog Archive

This work by http://imajeeb.blogspot.com is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 2.5 India License.
Based on a work at imajeeb.blogspot.com.
Check out other Logo Designs from 99designs




4 comments:
तुम अक्सर मेरा इंतज़ार करती हो,
ये ज़रूर कोई बेकरारी है,
जो इंतज़ार है, बेकरारी है, खुमारी है,
तो यकीनन ये मोहब्बत की ही कहानी है।
achcha likh rahe ho likhte raho.
tumne likhi kya khoob ye kahani hai
aisa lagta hai dil se nikli ye vani hai
bahut hi sunder rachna
बहुत खूब पुनीत भाई माफ करना काफी दिनों से आ नहीं पाया तुम्हारी कविता अच्छी लगी एक तो जगह वर्तनी की गलतियाँ है तलाश करो।
Post a Comment