जब आँखें तेरी नम होगी,
जिस दिन हँसी भी लबों से गुम होगी,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
जब दर्द उठेगा दिल में तेरे,
जिस दिन पलकें तेरी भीगी होगी,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
जब गुलशन भी खफा होंगे तुझसे,
जिस दिन मौसम की बेरुखी होगी,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
जब ख्वाब कोई टूटेगा तेरा,
जिस दिन ज़माने भर की आंधियां होगी,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
जब कभी किस्मत भी तेरी धोखा देगी तुझे,
जिस दिन यकीन भी न होगा तुझे ख़ुद पे,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
जब खुदा भी साथ न होगा तेरे,
जिस दिन किसी अपने की कमी महसूस होगी,
उस दिन शायद तुझे मेरी ज़रूरत होगी।
About Me
Labels
- Poem (60)
- Expressions (36)
- English Poem (9)
- random (5)
- My Drawings (4)
- Photoshop Creations (3)
- article (3)
- City of Lakes (1)
- My Introduction (1)
- Websites (1)
- common man (1)
- mumbai bomb blast (1)
Blog Archive
-
▼
2009
(65)
-
▼
January
(15)
- Paper Out...!!!
- Random Thoughts...
- ग़लत-फहमी में जीने दे
- तेरी मेरी ज़िन्दगी एक होगी
- तुझे मेरी ज़रूरत होगी
- हालात कई ऐसे होते हैं...
- The saddest lines...
- जीता नहीं कभी....
- उम्मीदों के सहारे....
- हर बार की तरह...
- I Should Smile....
- रे मर जाएगा क्यूँ सोंचे है ...
- Feeling Alone....
- My Anti-terrorist creation in Photoshop
- ज़रूरत थी जब...
-
▼
January
(15)

This work by http://imajeeb.blogspot.com is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 2.5 India License.
Based on a work at imajeeb.blogspot.com.
Check out other Logo Designs from 99designs



4 comments:
पुनीत जी आप की रचनाये पढ़ते हुए लगता है की कोई बहुत बड़ी उम्र का कवि लिख रहा है
आपकी ये रचना पढ़ कर अनायास ही ये बोल मेरी जुबान पर आ गए किसी गीत के :
जब कोई बात बिगड़ जाये जब कोई मुश्किल आ जाये
तुम देना साथ मेरा ओ हमनावाज़
.......बहुत बहुत प्यार ओर सुभकामनाएँ
viyogi hoga pahla kavi, aah se ubhra hoga gaan
nikalkar nayanon se chupchaap bahi hogi kavita anjaan, badhaai
"SURE" ji or "SWAPN" ji aapka bahut bahut dhanyawad blog padhne k liye or aapki tippaniyo k liye...
koshish karunga ki isi tarah aap sabhi se seekhta rahu or isi tarah kuchh likhta rahu. :)
Puneet Sahalot
भाई पुनीत
तुम्हारा ब्लॉग देखा और तुम्हारी वैबसाईट भी, इतनी छोटी उम्र में तुम जो लिख रहे हो और जो तुम्हारा उत्साह है उसकी पीठ थपथपाना बहुत लाज़मी है। तुम्हारी कविताएं बहुत अच्छी है
मैं तुम्हें एक सलाह देना चाहता हूँ अगर तुम हिन्दी साहित्य को पढने में भी रुचि दिखाओगे तो देखना कुछ ही दिनों में तुम्हारी कविताएँ बड़े-बड़ों को टक्कर देने वाली है। दरअसल आज के दौर में सबसे बड़ी विडम्बना ये है कि हम दूसरों को नहीं पढ़ते. इसी कारण हमारा लेखन आगे नहीं बढ़ता\ तुम में जो ऊर्जा है उसको ध्यान में रखते हुए मैं विश्वास करता हूँ कि तुम मेरी सलाह को गंभीरता से लोगे और भविष्य में तुम्हारी कविताएँ और निखर कर आएँगी तो मुझे बेहद खुशी होगी। तुम अगर हिन्दी साहित्य में रुचि रखते हो तो कविता कोश डॉट ओर आर जी साईट पर जा कर देख सकते हो वहाँ पर तुम्हें हज़ारों हिन्दी के साहित्यकार मिल जाएँगे और तुम उनकी रचनाएँ (जब भी पढ़ो) पढ़्कर और प्रेरित हो सकते हो और तुम्हारे भीतर मैं जो धार देख रहा हूँ वो और पैनी हो जाएगी ये मेरा पूरा विश्वास है। और रही मेरी बात मैं तो तुन्हारी फैन हो ही गया।
जीओ!
Post a Comment